वेदांत की घातक गेंदबाजी से आरएसजी जूनियर एकेडमी ने दर्ज की जीत

0
61

हाईलाइट्स

  • प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट
  • मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 70 रन से हराया, वेदांत कपूर ने झटके चार विकेट

लखनऊ। एनईआर ऐशबाग स्टेडियम में खेले जा रहे प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएसजी जूनियर एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 70 रन से शिकस्त दी। आरएसजी की जीत में गेंदबाज वेदांत कपूर ने अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसजी जूनियर एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष प्रियम ने 37 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

कप्तान यशार्थ दीप मिश्रा ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए, जबकि अनुव पिनोई ने 22 रन का योगदान दिया। जवाब में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की टीम आरएसजी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.4 ओवर में 145 रन पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें : विपिन साहनी के शतक से LCA क्रिकेट क्लब की 151 रन से बड़ी जीत

शशांक दुबे ने 22 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर संघर्ष किया। अर्पित सैनी ने 27 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

आरएसजी की ओर से वेदांत कपूर ने 4.4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। जिगर गौर ने 24 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस तरह आरएसजी जूनियर एकेडमी ने मुकाबला 70 रन से अपने नाम कर लिया।

  • संक्षिप्त स्कोर :
  • आरएसजी जूनियर एकेडमी : 215/7 (35 ओवर), आयुष प्रियम 37, यशार्थ दीप मिश्रा 29, अनुव पिनोई 22।
  • मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब : 145 रन (26.4 ओवर), शशांक दुबे 41, अर्पित सैनी 27, वेदांत कपूर 4/17, जिगर गौर 3/24।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here