
बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री लारा दत्ता और शीबा चड्ढा का पहला पोस्टर जारी किया है। इससे पहले राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे अरुण गोविल का पोस्टर सामने आया था।
लारा दत्ता रानी कैकेयी के राजसी और प्रभावशाली रूप में हैं। उनके चेहरे पर गंभीरता, दृढ़ता और आक्रोश नजर आ रहा है, पारंपरिक वेशभूषा और आभूषण उनके शाही व्यक्तित्व को उभारते हैं। वहीं, शीबा चड्ढा दासी मंथरा के किरदार में हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव मंथरा के चतुर और कुटिल स्वभाव की झलक देखने को मिली।

रामायण में कैकेयी और मंथरा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके फैसलों और बातचीत का भगवान श्रीराम के वनवास से गहरा संबंध है।
निर्माताओं ने पोस्टर साझा करके संकेत दिया कि कैकेयी की इच्छाएं और मंथरा की चालाकी राम के भाग्य को बदलने वाली घटनाओं में अहम भूमिका निभाती हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में होगी।

यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और सनी देओल समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। भव्य स्तर पर बनाई जा रही ‘रामायण’ को लेकर जारी पोस्टर और किरदारों की झलकियां सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं।
ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’
ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल









