‘रामायण’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह, पहले भाग की रिलीज डेट का ऐलान

0
47
The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22)

नवरात्रि के पहले दिन फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने इसके पहले भाग की रिलीज तारीख का ऐलान किया है। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस मौके पर फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रूप में हैं। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ संदेश दिया, यह राम के युग का आरंभ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के अवसर पर शुरू होगी।

नए पोस्टर में फिल्म के प्रमुख किरदारों के भव्य रूप के साथ इसकी विशाल दुनिया की झलक दिखाई गई है। पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ यश का भी रावण के रूप में प्रभावशाली अवतार देखने को मिला। शानदार वेशभूषा और बारीकियों से तैयार दृश्य फिल्म के पैमाने को दर्शाते हैं।

The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22)

नवरात्रि के अवसर पर रिलीज तारीख की घोषणा को खास माना जा रहा है, क्योंकि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। निर्माताओं ने इसे फिल्म के सिनेमाई सफर की शुरुआत बताते हुए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने की कोशिश की है।

दो भागों में बन रही ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने फिल्म का निर्माण मिलकर किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आएगी और इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके दूसरे भाग को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित इस फिल्म से निर्माताओं को बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव पेश करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

ये भी पढ़े : जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

ये भी पढ़े : कैकेयी की दृढ़ता व मंथरा की कुटिलता, ‘रामायण’ से सामने आए दो नए पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here