बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, निर्माताओं ने रणबीर कपूर की पहली आधिकारिक झलक जारी कर चर्चा बढ़ा दी है।
भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया, जिसमें रणबीर एक अलग और बेहद गंभीर अंदाज में हैं।पोस्टर में रणबीर कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी और खून से लथपथ नजर आ रहा है, जबकि चेहरे पर गुस्सा और तनाव साफ दिखाई देता है।
Woh rutba, woh raub, woh junoon!
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 pic.twitter.com/QAYrg7ODsu
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
इस झलक में अभिनेता का किरदार जंग के लिए तैयार नजर आता है। ‘एनिमल’ के बाद रणबीर का एक बार फिर ऐसा लहूलुहान और आक्रामक अवतार देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ लिखा, वो रुतबा, वो रब, वो जुनून!
Ishq bhi. Jung bhi.
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/flvDWP5j8D
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म युद्ध और प्रेम की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-ड्रामा है। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’
ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा, अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर भंसाली का फोकस












