लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट के इतिहास में पहली दफा हो रही लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के पहले दिन ही लखनऊ शेरनीज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रहीमाबाद रॉयल्स को पूरे 10 विकेट से हराया।
जीत में सलामी बल्लेबाज अंशू तिवारी (34) और वगीशा (35) एवं गेंदबाज़ कात्यानी पाठक (4 विकेट) ने खास भूमिका निभायी। कत्यानी पाठक प्लेयर आफ द मैच बनीं।
लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग
रहीमाबाद रायल्स ने लखनऊ शेरनीज को जीतने के लिए 82 रनों का लक्ष्य परोसा था। जिसे शेरनीज ने बिना किसी नुकसान के 13.5 ओवर में 85 रन बनाकर हासिल कर लिया।

लखनऊ शेरनीज की पारी शुरू करने अंशू तिवारी और वगीशा क्रीज पर उतरीं। दोनों ने बिना किसी हड़बड़ी के सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। दोनों ने अपने-अपने विकेट सुरक्षित रखते हुए अपनी शेरनीज को शानदार जीत दिलाकर लौटीं।
अंशू तिवारी ने 34 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए। वही वगीशा सिंह ने 35 रन बनाए। उन्हंने 45 गेंदें खेलीं और तीन चौके, एक छक्का लगाया। अतिरिक्त 16 रन बने।
इसके पूर्व रहीमाबाद रायल्स ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी। धुनी पिमोली और तनिष्का जैसवार ने पारी शुरू की। शुरुआत धीमी रही। रहीमाबाद का 26 के स्कोर पर तनिष्का जैसवार के रूप में पहला विकेट गिरा। उन्होंने आरोही सिंह ने एलबीडब्ल्यू किया। तनिष्का ने 10 रन बनाए। इसके बाद रहीमाबाद के विकेट गिरने शुरू हुए तो पूरी टीम 81 रनों पर ढेर हो गई।
कात्यानी पाठक ने राहीमाबाद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। उन्होंने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों सृष्टि (4), काजल टमटा (0) और निशु चौधरी (0) को पवेलियन की राह दिखाकर रहीमाबाद को ऐसे झटके दिए कि वह आखिर तक उबर ना पाई। रहीमाबाद के लिए सबसे उम्दा पारी ओपनर धुन पिमाली ने खेली।
उन्होंने 37 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। लखनऊ शेरनीज की गेंदबाजी ने उम्दा प्रदर्शन किया। कात्यानी पाठक ने 11 रन देकर चार विकेट लिए। संध्या क्षेत्री ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं आरोही सिंह को एक विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर-
रहीमाबाद रायल्स- 20 ओवर में 81 रन ( धुन पिमोली 39, तनिष्का जैसवाल 10, जयश्री यादव 13 रन। कात्यानी पाठक 4/11, संध्या क्षेत्री 2/12, आरोही सिंह 1/5 विकेट।
लखनऊ शेरनीज- 13.5 ओवर बिना किसी नुकसान के 85 रन (अंशू तिवारी 34, वगीशा 35, अतिरिक्त 16 रन)।
लीग का हुआ भव्य शुभारम्भ
लखनऊ विमेन्स प्रीमियर की लीग का भव्य उद्घाटन शाम को सेज ग्राउण्ड पर हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कि लखनऊ में पहली बार हो रही महिलाओं की लीग पर उन्हें भी गर्व है।
इससे शहर की बेटियों को इस लीग के माध्यम से प्रदर्शन करने का बड़ा मंच मिलेगा। यहां प्रदर्शन के साथ ही वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगी। महिला प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिल सकत है।
इस मौके पर लीग के चेयरमैन और सीएएल के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल ने कहा कि बेटियों को पहली बार इतना ग्लमैरस, पेशेवर और बड़ा मंच मिला है। उन्हें पूरी उम्मीद है इससे महिला क्रिकेट का स्तर बढ़ेगा।
इस मौके पर लीग की ब्राण्ड अम्बेसडर रीता डे, सीएएल के सचिव केएम खान, लीग के कमिश्नर एसपी मिश्रा, आयोजन समिति के अध्यक्ष पीयूष पाण्डेय, लीग की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली समेत सभी फ्रेंचाइजी के मालिक और तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।
गेंदबाज़ों ने दिलाई सेज फाल्कन को उम्दा जीत
लखनऊ। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में सेज फाल्कन ने अपने घरेलू मैदान पर 4 स्क्वायर वरियर्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। सेज फाल्कन की जीत में उसकी गेंदबाज सोनाली और अर्चना देवी की खास भूमिका रही।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी 4 स्क्वायर वारियर्स 42 रनों पर ही सिमट गई। सिर्फ तान्या सिंह (14) ही दहाई की संख्या तक पहुँच पाईं। सेज फाल्कन की सोनाली ने 6 और अर्चना देवी ने 14 रन देकर तीन तीन विकेट लिए। अर्चना यादव को एक विकेट मिला।

जवाब में सेज फाल्कन ने बिना किसी नुकसान के 11.1 ओवर में 46 रन बना लिए। शर्गुन यादव ने 16 और आरजू सिंह ने 25 रनों की नाबाद पारियां खेली।
ये भी पढ़े : रहीमाबाद रॉयल्स-लखनऊ शेरनीज की टक्कर से शुरू होगी एलडब्लूपीएल












