एकलव्य स्पोर्ट्स की 8 विकेट से जीत में राजवीर का शतक

0
63

लखनऊ। सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए 26वीं दशहरा ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने राजवीर सिंह के शानदार शतक की बदौलत बाबा मोतेश्वर को आठ विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा मोतेश्वर ने 35 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाए। अरमान यादव ने 58 और अभिमन्यु सिंह ने 55 रन की पारियां खेलीं। एकलव्य की ओर से ईशान गुप्ता ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने 20.4 ओवर में दो विकेट पर 203 रन बनाकर जीत दर्ज की।

26वीं दशहरा ट्रॉफी

मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनका अच्छा साथ देते हुए अंकित पाल ने 70 रन बनाए। मैच में गणेश यादव और बृजेश यादव अंपायर रहे, जबकि पीयूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में दशहरा ट्रॉफी का शंखनाद, पहले ही मैच में नेपाल ने मारी बाजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here