वंशराज और अनुरुद्ध एकल फाइनल में, आरव-अनुरुद्ध युगल चैंपियन

0
55

लखनऊ। वंशराज जलोटा व अनुरुद्ध कुमार ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को रोमांचक सेमीफाइनल में जीत के साथ एकल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

वहीं युगल वर्ग में आरव भास्कर और अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एकल के फाइनल में भी जगह बना चुके अनुरुद्ध कुमार अब दोहरे खिताब के लिए दावेदारी करेंगे।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में टीवीएस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को एकल सेमीफाइनल व युगल का फाइनल मुकाबला खेला गया।

एकल सेमीफाइनल में वंशराज और अनुरुद्ध की रोमांचक जीत

एकल के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने पांचवीं वरीय यूपी के आरव भास्कर को 6-2, 6-7(3), 6-3 से हराया।

वंशराज ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन आरव ने दूसरे सेट में टाईब्रेक में जीत दर्ज कर मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। तीसरे सेट में वंशराज ने वापसी करते हुए जीत हासिल की।

अनुरुद्ध अब दोहरे खिताब के लिए करेंगे दावेदारी

दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरी वरीय फैज किदवई को 6-7(5), 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। पहले सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ जिसेमें फैज ने जीत दर्ज की। फिर अनुरुद्ध ने रणनीति बदली और दबाव बनाते हुए लगातार दो सेट जीते और फाइनल में प्रवेश किया।

युगल में आरव और अनुरुद्ध चैंपियन

युगल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय आरव भास्कर और अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी ने विराट सिंह और ध्रुव सिंह की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(7), 7-5 से हराकर खिताब जीत लिया।

मैच में पहले सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जबकि दूसरे सेट में भी दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि आरव और अनुरुद्ध ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

ये भी पढ़ें : विराट सिंह पर जीत के साथ आरव भास्कर ने की सेमीफाइनल में एंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here