नई दिल्ली : इंडियन फुटबॉल लीग (आइएफएल) ने अपने प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग नेटवर्क का विस्तार करते हुए 2026-27 सीजन के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ज़ील) और डीडी स्पोर्ट्स को अपना प्रसारण एवं स्ट्रीमिंग पार्टनर बनाया है।
* इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) ने 2026-27 सीजन के लिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ज़ील) और डीडी स्पोर्ट्स को अपना प्रसारण एवं स्ट्रीमिंग पार्टनर बनाया।
इस साझेदारी के साथ लीग के मुकाबले अब टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों तक पहुंचेंगे। आईएफएल को उम्मीद है कि इस पहल से दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और पिछले सीजन के 17.56 मिलियन टेलीविजन दर्शकों के आंकड़े को पार किया जा सकेगा।
* सभी मैच ज़ी5, वेव्स और यूनाइट8 स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम होंगे। वहीं, डीडी स्पोर्ट्स सभी मैचों का सीधा प्रसारण करेगा, जबकि कुछ चुनिंदा मुकाबले यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर भी दिखाए जाएंगे।
दूरदर्शन के साथ लीग का जुड़ाव जारी रहेगा और सीजन के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, कुछ चुनिंदा मै चोंका प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर भी होगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी मुकाबले ज़ी5 और प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रशंसक यूनाइट8 स्पोर्ट्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी सभी मैचों का मुफ्त में सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
इस बहु-मंचीय प्रसारण व्यवस्था का उद्देश्य देशभर में भारतीय फुटबॉल की पहुंच बढ़ाना, अधिक से अधिक प्रशंसकों को खेल से जोड़ना और नए दर्शकों को आकर्षित करना है।
इस साझेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन फुटबॉल लीग के सीईओ निलदीपमंडल ने कहा, “2026-27 का सीजन इंडियन फुटबॉल लीग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह न केवल मैदान पर होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिहाज से अहम है, बल्कि देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों से जुड़ने के हमारे तरीके को भी नई दिशा देगा। ज़ी के प्रसारण साझेदार के रूप में जुड़ने और हर मुकाबले को कई डिजिटल एवं टेलीविजन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने से लीग की पहुंच और व्यापक होगी।
इससे हमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों के प्रशंसकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हम एक रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं और भारतीय क्लब फुटबॉल में बढ़ती दिलचस्पी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।”
यह साझेदारी कई स्थापित प्रसारण नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक साथ लाती है, जिससे पूरे सीजन के दौरान प्रतियोगिता का व्यापक कवरेज सुनिश्चित होगा। डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से सभी मुकाबलों का प्रसारण होने से लीग को दूरदर्शन की व्यापक टेलीविजन पहुंच का लाभ मिलेगा।
वहीं, यूनाइट8 स्पोर्ट्स चुनिंदा मुकाबलों के लिए एक अतिरिक्त टेलीविजन मंच उपलब्ध कराएगा। ज़ी के जुड़ने से लीग की डिजिटल मौजूदगी भी मजबूत होगी और सभी मैच ज़ी5 तथा इसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचेंगे।
इस घोषणा पर ज़ी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चीफ बिजनेस ऑफिसर बावेशजनावलेकर ने कहा, “भारतीय फुटबॉल के लिए सबसे बड़ा अवसर यह है कि हम सही प्रशंसकों तक वहां पहुंचें, जहां वे मौजूद हैं।
ज़ी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स के माध्यम से हम इंडियन फुटबॉल लीग को देशभर के फुटबॉल प्रेमियों तक पहुंचा रहे हैं। यह एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। आईएफएल के साथ मिलकर हम लीग और भारतीय फुटबॉल के लिए एक मजबूत विरासत तैयार करने की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”
2026-27 सीजन की शुरुआत आज, 30 अक्टूबर को श्रीनगर केटीआरसी स्टेडियम में होगी, जहां सीजन के पहले मुकाबले में रियल कश्मीर एफसी का सामना नवोदित टीम नागालैंड यूनाइटेड एससी से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
सीजन 20 मार्च 2027 तक चलेगा, जिसमें 11 टीमें पूरी तरह से होम-एंड-अवेराउंड-रॉबिन प्रारूप में हिस्सा लेंगी।इस साझेदारी पर शिलॉन्गलाजोंगएफसी के मैनेजिंग डायरेक्टर लारसिंगएलडीसॉव्यान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम इस सीजन के लिए ज़ी के प्रसारण साझेदार के रूप में जुड़ने से बेहद उत्साहित हैं।
पिछले साल आयोजित पहले आईएफएल सीजन की दर्शक संख्या आईएसएल की तुलना में 1.6 गुना अधिक रही थी। इस बार लीग का प्रसारण यूट्यूब सहित कई प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
हमें पूरा विश्वास है कि इस सीजन का क्रांतिकारी क्लब-आधारित मॉडल भारतीय घरेलू फुटबॉल में एक नए युग की शुरुआत करेगा। भारतीय फुटबॉल का विकासत भी संभव है, जब उसकी लीग मजबूत और स्वस्थ हों।
ज़ी जैसे साझेदारों और इंडियन फुटबॉल लीग के सभी हितधारकों का एक साथ आना भारतीय फुटबॉल के दीर्घकालिक भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।”
पूरी तरह से होम-एंड-अवे प्रारूप में वापसी लीग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सीजन में प्रत्येक क्लब 20 लीग मुकाबले खेलेगा। 11 टीमों के इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग फुटबॉल क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले क्लब शामिल हैं।
इनमें नए प्रवेशकर्ता नागालैंड यूनाइटेड एससी और समलेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब भी शामिल हैं, जिससे लीग का भौगोलिक दायरा और व्यापक होगा। विस्तारित प्रसारण नेटवर्क के सहयोग से इंडियन फुटबॉल लीग का लक्ष्य देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करना तथा भारतीय घरेलू क्लब फुटबॉल को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाना है।











