
फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान हो चूका है। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने अपनी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले पेन स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है।
जयंतीलाल गड़ा की अगुवाई वाली कंपनी ‘तुम्बाड 2’ का निर्माण करेगी। 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड को शुरुआत में सीमित दर्शक ही मिले थे, लेकिन हाल ही में फिल्म को दोबारा थिएटर में आई और इसे बड़ी सफलता प्राप्त हुई। अब अगले साल तक इसके सीक्वल की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
सोहम शाह और जयंतीलाल गड़ा ने तस्वीर शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोहम शाह फिल्म्स, तुम्बाड यूनिवर्स के अगले अध्याय के लिए जाने-माने फिल्म मेकर डॉ जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियो के साथ हाथ मिला रहा है।

इस सहयोग से तुम्बाड 2 केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया भर में रिलीज होने वाली कहानी है जो कला का जश्न मनाने और एक अविस्मरणीय सिनेमैटिक अनुभव देने का एक वादा करती है। यह यात्रा शुरू होती है!’
फिल्म तुम्बाड के बाद इसके सीक्वल के साथ फिल्मकार एक बार फिर दर्शकों को उसी रहस्यमय यूनिवर्स में ले जाने की तैयारी में हैं।
‘तुम्बाड 2’ को लेकर जानकारी दी गई है कि इसका निर्माण अगले साल की शुरुआत से शुरू होगा। पेन स्टूडियोज इससे पहले ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को पर्दे पर उतार चुका है।
ये भी पढ़े : जाह्नवी का मां श्रीदेवी को खास अंदाज में ट्रिब्यूट – साड़ी में दिखीं हूबहू मां जैसी











