कॉमेडी ड्रामा ‘क्रू’ के सीक्वल की तैयारी, करीना कपूर जल्द करेंगी फैसला

0
226
साभार : गूगल

2024 में फिल्म क्रू आई थी. फिल्म को जनता का प्यार मिला था और इसने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी. इस फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट की डिमांड कर रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया कपूर और एकता कपूर अब क्रू फिल्म की सीक्वल की प्लानिंग कर रही हैं.

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि- ‘क्रू एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी है जिसके अंदर लीड करने का काफी पोटेंशियल है. फिल्म की टीम ने कई सारे आइडियाज पर गौर किया है और एक आइडिया फाइनल भी कर लिया है जो इसे एक सफल फ्रैंचाइज़ी बनाने की ओर लेकर जा सकता है.’

क्रू 2 की अगर कास्टिंग की बात करें तो इस फिल्म में काम करने के लिए करीना कपूर ने पहले से ही हामी भर दी है. इसके अलावा फिल्म का पूरा स्क्रीनप्ले सुनने का वो वेट कर रही हैं. इसके बाद ही वे इस फिल्म को साइन करेंगी और अपना कमिट्मेंट्स देंगी. अभी प्रारंभिक तौर पर फिल्म पर काम चल रहा है.

क्रू के पहले पार्ट में करीना कूपर खान, तबू और कृति सेनन की तिगड़ी थी जिसका जादू भी चल गया था. लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल में तबू और कृति का होना मुश्किल नजर आ रहा है.

फिल्म में इस बार 3 ए लिस्टेड एक्ट्रेस को शामिल करने की बात है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की फाइनल कास्ट क्या होती है. फिलहाल फिल्म को लेकर बाकी डिटेल्स को गुप्त रखा गया है और इसपर काम जारी है. क्रू ने दुनियाभर में 157 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म सुपरहिट रही थी.

ये भी पढ़े : शाहरुख की मासूमियत व रानी का प्यार, नेशनल अवॉर्ड में दिखी पुरानी दोस्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here