खराब तबियत की वजह से दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देओल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। अभिनेता के स्वास्थ्य पर डॉक्टर्स की निगरानी जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबरें वायरल हो गईं, जिन्हें तुरंत ही परिवार ने खारिज किया।
बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनके पिता पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं और मीडिया द्वारा फैलायी जा रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें और उनके पिता के स्वास्थ्य के लिए दुआ करें।

हेमा मालिनी ने भी एक्स पोस्ट में लिखा, “जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिसका इलाज चल रहा है और वह रिकवर कर रहा है? कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें।”
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
धर्मेंद्र देओल 89 साल के हैं और उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। पिछले हफ्ते ही रूटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया था।
अभिनेता की तबीयत देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान भी अस्पताल पहुंचे थे। उनकी सेहत पर अफवाहें फैलते ही सोशल मीडिया पर लोग चिंतित हो गए थे, लेकिन अब उनके फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। धर्मेंद्र देओल अब स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहे हैं, और उनके चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
सनी देओल की टीम ने लिखा है- ” मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। जैसी ही कोई जानकारी मिलेगी, आप सब से साझा की जाएगी।
हमारा अनुरोध है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाह उनकी हेल्थ को लेकर न फैलाएं। कृपया आप सब उनके जल्द से जल्द से ठीक होने की प्रार्थना करें और परिवार को थोड़ा प्राइवेसी प्रदान करें।

बॉबी देओल को जब पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तो वह फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे थे, और उसे छोड़कर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे थे। पिता धर्मेंद्र से मिलने के लिए सनी देओल अपने दोनों बेटों के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं।
ये भी पढ़े : करण जौहर का नया प्रयोग: स्टार किड्स नहीं, अब इंडस्ट्री से बाहर के चेहरों पर दांव












