लाल किले की दुखद घटना के सम्मान में ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन

0
138
साभार : गूगल

‘धुरंधर’ के मेकर्स ने सोमवार रात लाल किले पर हुए दुखद विस्फोट के बाद फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

एक ऑफिशियल बयान में बताया गया कि, प्रोडक्शन टीम ने ट्रेलर पोस्टपोन करने का ऐलान किया और दिल्ली की घटना से प्रभावित लोगों के लिए संवेदना जाहिर की।

ऑफिशियल बयान के अनुसार, ‘कल दिल्ली में हुए विस्फोट से प्रभावित पीड़ितों और परिवारों के सम्मान में, 12 नवंबर को होने वाला ‘धुरंधर’ ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च की डेट और बाकी की डिटेल जल्द साझा की जाएगी। जियो स्टूडियोज, बी62 स्टूडियोज और टीम धुरंधर’।

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। जो सीमा पार खुफिया अभियानों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक जबरदस्त स्पाई ड्रामा का वादा करती है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणवीर पाकिस्तान में एक्टिव एक अंडरकवर भारतीय जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे, यह कहानी उन खुफिया अधिकारियों के साहस और बलिदान का जश्न मनाती है जो लाइमलाइट से दूर काम करते हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। हालांकि ट्रेलर लॉन्च को टाल दिया गया है, लेकिन फिल्म की थिएटर्स में रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं है। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : Dhurandhar : रणवीर सिंह सीक्रेट एजेंट के रोल में, 5 दिसंबर को होगी रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here