सहारनपुर क्रिकेट का नया अध्याय, सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन

0
125

देहरादून रोड स्थित सुंदरपुर में सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ, जो सहारनपुर के क्रिकेट परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने इस विश्वस्तरीय मैदान को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया।

उद्घाटन समारोह में राजीव शुक्ला ने कहा कि यह ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है और यहाँ की आधुनिक सुविधाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैदान स्थानीय खिलाड़ियों को वह मंच प्रदान करेगा जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी।

ग्राउंड के निर्माण और विकास में एल्फा क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर डॉ. सैयद फैसल की भूमिका अहम रही। डॉ. फैसल ने बताया कि उनका उद्देश्य था कि सहारनपुर के युवा खिलाड़ी बड़े शहरों की तरह यहीं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मैच अनुभव प्राप्त कर सकें।

उद्घाटन समारोह में क्रिकेट संघों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें एसएसपी आशीष तिवारी, यूपीसीए सचिव महिम वर्मा, यूपीसीए डायरेक्टर युधवीर सिंह, राकेश मिश्रा, अंकित चटर्जी, मोहम्मद फहीम और अहमद अली तालिब समेत कई नामी अधिकारी शामिल थे। साथ ही, एसडीसीए चेयरमैन मोहम्मद अकरम और अध्यक्ष राजीव गुप्ता और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड न केवल सहारनपुर की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि यह शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर भी स्थापित करेगा। प्रमोटर डॉ. एस. फारूख और डॉ. सैयद फैसल की मेहनत ने इस सपने को साकार किया, जिससे अब सहारनपुर क्रिकेट का नया हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here