नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का दिल दहला देने वाला पहला लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी को पहले कभी न देखे गए दमदार अवतार में दिखाया गया है।
‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक आया सामने
वांगा की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की तरह ही ‘स्पिरिट’ के पोस्टर को रिलीज किया गया है, उसकी घोषणा भी नए साल की आधी रात को हुई थी। नया रिलीज किया गया पोस्टर एक डार्क और जबरदस्त सिनेमाई अनुभव लेकर आया है।
इस फोटो में, प्रभास अपनी घायल पीठ को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर कई पट्टियां बंधी हैं, जबकि तृप्ति डिमरी शांति से उनकी सिगरेट जला रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही है।
फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास लंबे बालों और घनी दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आते हैं, जो उनके किरदार को और मजबूत बना रहा है। एक्टर एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरा हाथ उनकी कमर पर है। उनकी घायल पीठ को कैमरे की तरफ दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार को लेकर उम्मीदें बढ़ जाती हैं।
वहीं, तृप्ति डिमरी ने अपने लुक को सादगी से भरा हुआ रखा है। ग्रे रंग की साड़ी में सजी तृप्ति शांत दिखती हैं, जो प्रभास की सिगरेट को जला रही हैं। पोस्टर न केवल देखने में कमाल का है बल्कि कहानी के लिहाज से भी दिलचस्प है। दोनों अपने अवतारों में जबरदस्त लग रहे हैं।
पहला लुक शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा… अपने अजनुबाहु को देखें। नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं #स्पिरिटफर्स्टलुक।’ ‘स्पिरिट’ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की एक साथ पहली फिल्म है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।

खास बात यह है कि इस फिल्म में प्रभास अपने करियर में पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे। खबरों के अनुसार, वे एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाएंगे, जिन्हें किसी कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसी अटकलें हैं कि तृप्ति डिमरी इस फिल्म में डॉक्टर के रोल में नजर आएंगी।
फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना सहित कई कलाकार भी हैं। खबरों के मुताबिक, प्रकाश राज पुलिस अधीक्षक (एसपी) का किरदार निभा रहे हैं। रिलीज को लेकर तारीख अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े : Spirit : मुहूर्त पूजा में चिरंजीवी व फिल्म की मुख्य टीम समेत तृप्ति की मौजूदगी
ये भी पढ़े : स्पिरिट का ऑडियो टीजर पांच भाषाओं में रिलीज, फैंस हुए उत्साहित











