साउथ स्टार प्रभास हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं आज अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल आज से शुरू हो चुका है। फिल्म के मुहूर्त समारोह की कुछ फोटोज सामने आई हैं। मुहूर्त पूजा में ‘स्पिरिट’ की मुख्य टीम मौजूद दिखी। जिसमें चिरंजीवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म की मुख्य कलाकार तृप्ति डिमरी भी मुहूर्त पूजा में शामिल हुईं। हालांकि, मुहूर्त पूजा की इन तस्वीरों में प्रभास नजर नहीं आए।
‘स्पिरिट’ में प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में होंगे। फैंस ‘स्पिरिट’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेता ‘द राजा साब’ सहित ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2898 एडी 2’ और ‘सालार 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह इन दिनों नई फिल्म ‘फौजी’ पर भी काम कर रहे हैं। जिसका निर्देशक हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : स्पिरिट में प्रभास- तृप्ति की जोड़ी, फिल्म के शूट का ऐलान, फैंस में उत्सुकता
ये भी पढ़े : स्पिरिट का ऑडियो टीजर पांच भाषाओं में रिलीज, फैंस हुए उत्साहित













