कलोत्सव 2026 में छात्रों ने प्रोजेक्ट्स के जरिए पेश की प्रोफेशनल पहचान

0
47

लखनऊ। युवेदा यूनिवर्सिटी (UVEDA Aniversity) में आयोजित वार्षिक महोत्सव ‘कलोत्सव 2026’ का तीसरा दिन कलात्मक अभिव्यक्ति और व्यावसायिक कौशल के नाम रहा।

दिन की शुरुआत में छात्रों ने कविता पाठ, गायन और ओजस्वी भाषणों के माध्यम से अपनी आंतरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूँज से भर उठा।

इसके पश्चात पोर्टफोलियो प्रेजेंटेशन का सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने अपने द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की विस्तृत व्याख्या दी और बताया कि किस सॉफ्टवेयर और तकनीक का उपयोग कर उन्होंने अपनी कृतियों को आकार दिया है।

इस अवसर पर युवेदा यूनिवर्सिटी के निदेशक, कल्बे मुंतज़िर मेहदी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “आज जिन छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है, वे वास्तव में प्रतिभाशाली हैं।

लेकिन जो छात्र अभी भी पीछे हैं, उन्हें ऐसे आयोजनों में आगे आकर अपना हुनर दिखाना चाहिए। यह मंच आपकी झिझक मिटाने और खुद को साबित करने के लिए ही बनाया गया है।”

ये भी पढ़ें : युवेदा यूनिवर्सिटी में रचनात्मकता और प्रोफेशनल स्किल्स का उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here