साइबर चुनौतियों से लड़ने का ज्ञान मात्र साइबर प्रशिक्षण : अनुराग यादव

0
79

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में आईफोरसी (I4C) गृह मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित चौथे साप्ताहिक कोर्स साइबर सिक्योरिटी एन्ड डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का आज समापन किया गया

जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अनुराग यादव प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग यूपी थे जिन्हें यूपीएसआईएफएस के संस्थापक निदेशक डॉ.जीके गोस्वामी ने मंच पर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया।

यूपीएसआईएफएस में साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फोरेंसिक कोर्स पूरा

इस कोर्स में यूपी सहित गोवा उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड एवं जम्मू कश्मीर के कुल 40 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था। इस साप्ताहिक कोर्स में विषय विशेषज्ञों द्वारा साइबर एवं फोरेंसिक विषयों का गहन अध्ययन कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अनुराग यादव प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग  यूपी ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों को कोर्स पूर्ण करने की बधाई देते हुए कहा कि आज अपराधी प्रत्यक्ष रूप से दिखता नहीं है।

वह अप्रत्यक्ष रूप से आपको नुकसान पहुचाता है पहले बन्दूक और तमंचे के बल पर लूट कर ली जाती थी परन्तु आज के समय में साइबर लूट कर ली जाती है|

उन्होंने कहा कि पहले कई वर्षो में जितनी कीमत का धन नही लुटा होगा उससे अधिक धन वर्तमान में लोगो से लूट लिया जा रहा है वह भी एसे हथियार से जो दिखता नहीं है।

प्रशिक्षण के ज्ञान का प्रयोग अपने यूनिटों में करें : डॉ जीके गोस्वामी

उन्होंने कहा कि एसी परिस्थिति मे हमे सतर्क रहना होगा और समाज को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी करना होगा उन्होंने कहा कि साइबर चुनौतियों से लड़ने का ज्ञान मात्र हमें साइबर के प्रशिक्षण ही दे सकते है और यही निदान है।

प्रमुख सचिव आईटी ने कहा कि आप सभी को प्रदेश में होने वाले साइबर और फोरेंसिक अपराधों को हल करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उम्मीद है आप लोगों ने विशेष ज्ञान हासिल किया होगा| समय की मांग के अनुसार आप सभी को महत्पपूर्ण कोर्स कराया गया है।

इस अवसर पर संस्थापक निदेशक डॉ जीण्के गोस्वामी ने संस्थान में चल रहे कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप ने जिस लगन और मेहनत के साथ साइबर सिक्योरिटी एन्ड फोरेंसिक की गहनता से संस्थान में प्रशिक्षण ग्रहण किया।

उसी तन्मयता के साथ अपने यूनिटों मे भी इसका उपयोग अवश्य किजीएगा ताकि प्रशिक्षण के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। वर्तमान समय अपराध भी साइबर स्पेस में हो रहे है इसलिए । ऐसी परिस्थिति में हमें प्रशिक्षित होकर साइबर एवं डिजिटल फॉरेंसिक अपराध से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

इस अवसर पर अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों का अभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक जितेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ मनीष राय, गिरिजेश राय, डॉ पलक, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं कार्तिकेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : देश के 40 पुलिस अधिकारियों के लिए यूपीएसआईएफएस में साइबर प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here