चौथे मिनट का झटका, मोरेनो-ड्राज़िच ने एफसी गोवा को दिलाई पहली जीत

0
39
Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

कोलकाता : एफसी गोवा ने किशोर भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराकर इंडियन सुपरलीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ गोवा दो मैचों में चार अंकों के साथ अस्थायी रूप से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि मोहम्मडन अपने पहले दो मुकाबलों में अबतक गोल करने में नाकाम रहा है।

पोल मोरेनो ने चौथे मिनट में गोलकर गोवा को बढ़त दिलाई, जबकि 32वें मिनट में देजान ड्राज़िच ने पेनल्टी को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। पोलमोरेनो को ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया।

इंडियन सुपर लीग

एफसी गोवा ने तेज शुरुआत की। ड्राज़िच के आउट-स्विंगिंग कॉर्नर पर मोरेनोबॉक्स के अंदर बिना किसी दबाव के मिले और उन्होंने दमदार हेडर के जरिए गेंद को गोलकीपर शुभजीत भट्टाचार्य के पास से जाल में पहुंचा दिया।

कुछ ही मिनट बाद गोवा ने लगभग दूसरा गोल कर लिया था। बोरिस सिंह के क्रॉस पर ब्रिसन फर्नांडिस ने डाइविंग हेडर लगाया, जो गोलकीपर को पार कर गया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर वापस खेल में आ गई। मिडफील्ड में दबदबा बनाते हुए गोवा ने खेल की रफ्तार नियंत्रित की, हालांकि मोहम्मडन ने तेज काउंटर अटैक से खतरा बनाए रखा।

मोहम्मडन एससी – 0 एफसी गोवा – 2 (पोल मोरेनो 4’, देजान ड्राज़िच 32’ पेनल्टी)

Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

वॉटर ब्रेक से ठीक पहले गोवा को पेनल्टी मिली, जब उदांता सिंह को बॉक्स के अंदर फाउल किया गया। ड्राज़िच ने शांत अंदाज में पेनल्टी को गोल में बदलते हुए गोलकीपर को गलत दिशा में भेज दिया। हाफ टाइम तक गोवा 2-0 की बढ़त के साथ मजबूती से आगे था।

दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहम्मडन के कोच मेहराजुद्दीनवाडू ने तीन बदलाव किए, लेकिन इससे निर्णायक फर्क नहीं पड़ा। गोवा ने पहले हाफ जैसा ही नियंत्रण बनाए रखा।

मुहम्मद ने मिलने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए उदांता सिंह को पास दिया, लेकिन उनका प्रयास साजिदहुसैनपर्रे ने बेहतरीन तरीके से ब्लॉक कर दिया। कुछ ही देर बाद पर्रे ने कॉर्नर पर पोल मोरेनो के हेडर को भी रोक दिया।

गोवा को लगातार मौके मिलते रहे। नेमिल का हेडर गोलकीपर ने बचाया, जबकि ब्रिसनफर्नांडिस का शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। मोहम्मडन को 72वें मिनट में बेहतरीन मौका मिला।

फर्दीन अली मोल्ला के बैकहीलपास पर लालथांकिमाबाएंविंग से आगे बढ़े और कटबैक दिया, जिसपर महितोषरॉय का शॉट हृतिक तिवारी ने शानदार तरीके से बचा लिया। रिबाउंड पर माकनविंकल चोथे केवल छह गज की दूरी से गेंद को ऊपर मार बैठे।

अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने कोशिश की, लेकिन स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। बोरिस सिंह का शॉट ऊपर चला गया, जबकि दूसरी ओर फर्दीनअलीमोल्ला निर्णायक टच देने में असफल रहे। अंततःदो गोल की बढ़त गोवा के लिए पर्याप्त साबित हुई और टीम ने तीन अंक अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें : आईएसएल में डबल-हेडर, ईस्ट बंगाल और जमशेदपुर की होगी अग्निपरीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here