गिफ्ट सिटी में एजियस फेडरल, मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च

0
53

एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गिफ्ट सिटी का पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान- ‘ऑरम एडवांटेज़’ भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में यसे एक, एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (एएफएलआई) ने ऑरम एडवांटेज प्‍लान लॉन्च किया है।

यह गिफ्ट सिटी में किसी जीवन बीमा कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। ग्राहक इसमें अमेरिकी डॉलर, यूरो या ब्रिटिश पाउंड में निवेश कर सकते हैं और साथ में लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।

इस लॉन्च के साथ एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपना कारोबार शुरू किया है।

इससे कंपनी को विदेशों में रहने वाले और अलग-अलग देशों में वित्तीय जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है।

इसमें ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय शेयरों, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड समेत कई तरह के निवेश विकल्प मिलते हैं। इससे ग्राहक अलग-अलग देशों और निवेश विकल्पों में अपना पैसा बांटकर निवेश कर सकते हैं।

इस प्लान में प्रीमियम भरने के कई विकल्प हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग फंड स्ट्रैटेजी चुन सकते हैं। प्लान में बिना किसी लॉक-इन अवधि के आंशिक निकासी की सुविधा भी है। इसके अलावा, तय शर्तों के अनुसार मैच्योरिटी बेनिफिट, लॉयल्टी एडिशन और डेथ बेनिफिट भी मिलते हैं।

ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान किसी भी राष्ट्रीयता वाले ग्राहक के लिए उपलब्ध है, चाहे वह भारत में रहता हो या विदेश में। इसमें एनआरआई, ओसीआई और पीआईओ भी हैं, जो लागू नियमों और शर्तों के अधीन इस प्लान का लाभ ले सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि चुनी गई करेंसी के अनुसार 3,000 अमेरिकी डॉलर, 3,000 यूरो या 3,000 ब्रिटिश पाउंड है।

ये भी पढ़ें : एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को हर साल 5 दिन की मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग

लॉन्च पर एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जूड गोम्स ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय जरूरतों वाले ग्राहक तेजी से ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनके जरिए वे अलग-अलग करेंसी और बाजारों में निवेश कर सकें।

ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान मल्टी-करेंसी निवेश विकल्पों को लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ जोड़कर इस जरूरत को पूरा करता है। गिफ्ट सिटी में हमारी शुरुआत हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने और उनकी बदलती वित्तीय जरूरतों के मुताबिक समाधान देने का मजबूत आधार देती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here