जिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

0
120

लखनऊ। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शहर के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान दिविशा, प्रशस्ति, रेया, वारिका, वेरोनिका, आध्या, शोमिक, अव्यंत, वैभव, ध्रुव, दीक्षांत, रियांश ने विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।

विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला, संतुलन व लचीलेपन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें : उबैद इरदिसी व वेरोनिका वर्मा ने लखनऊ के लिए जीते कांस्य पदक

इस मौके पर जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव, नर्मिता यादव, बॉक्सिंग कोच कृपा शंकर, हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद तथा विवेक सहित अन्य खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

दूसरी ओर रविकांत यादव, नर्मिता यादव, विवेक, सूरज, अरुण यादव, निरूपा रॉय, अमरजीत और मनोहर ने प्रतियोगिता के निर्णायक का दायित्व निभाया।

प्रतियोगिता के परिणाम
  • बालिका वर्ग
    अंडर-06: दिविशा साहू (प्रथम), समाही अत्री (द्वितीय), अर्ना शर्मा (तृतीय)
  • अंडर-08
  • फ्लोर एक्सरसाइज: प्रशस्ति अत्री (प्रथम), यश्वी (द्वितीय), श्रीप्रिया (तृतीय)
  • बैलेंसिंग बीम: श्रेया (प्रथम), प्राश्वी प्रकाश (द्वितीय)
  • अंडर-10: वारिका त्यागी (प्रथम), हिमाद्री (द्वितीय), नितारा (तृतीय)
  • अंडर-12: वेरोनिका (प्रथम), ऋषिका (द्वितीय), ईशिका (तृतीय)
  • अंडर-14: आध्या सिंह (प्रथम), वैभवी तिवारी (द्वितीय), ज्योत्सना गुप्ता (तृतीय)
  • बालक वर्ग
  • अंडर-06
  • फ्लोर एक्सरसाइज: शोमिक (प्रथम), अव्यांश (द्वितीय), अविरल (तृतीय)
  • वॉल्टिंग टेबल: अव्यंत सिंह (प्रथम), आदित्य गौर (द्वितीय), भानु गौर (तृतीय)
  • अंडर-08
  • वॉल्टिंग टेबल: वैभव यादव (प्रथम), ईशान (द्वितीय), अव्यंत सिंह (तृतीय)
  • फ्लोर एक्सरसाइज: ध्रुव अत्री (प्रथम), वैभव यादव (द्वितीय), समर्थ (तृतीय)
  • अंडर-10: दिक्षांत त्यागी (प्रथम), परम (द्वितीय), राघव और रेयांश (संयुक्त तृतीय)
  • अंडर-12: रियांश (प्रथम), अनित राय (द्वितीय), संस्कार (तृतीय)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here