करण सिंह ने जीता मुंबई ITF M25 का खिताब, सीजन में चौथी बार बने चैंपियन

0
50

मुंबई: राउंडग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी करण सिंह ने आईटीएफ सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को मुंबई के कूपरेज स्थित महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन में आयोजित 30,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशिवाले आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम25 टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त करण ने फाइनल में अपनी ही अकादमी के साथी खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह को हराया। करण के 7-5, 3-1 से आगेहोने के दौरान दिग्विजय को चोट अथवा अन्य कारणों से मुकाबले से हटना पड़ा, जिसके चलते करण को विजेता घोषित किया गया।

आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले के पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक घंटे से अधिक समयतक चले रोमांचक सेट में करण ने आखिरकार 7-5 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखते हुए 3-1 की बढ़त बना ली।

इसके बाद दिग्विजय के मुकाबले से हटने के कारण एक घंटे 32 मिनट में मैच समाप्त हो गया और करण ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करली। यह 2026 सीजन में करण का चौथा खिताब है। 23 वर्षीय खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं।

मुंबई में मिली यह जीत पिछले दोमहीनों में उनका दूसरा खिताब है, जबकि इस अवधि में वह चार फाइनल में जगह बना चुके हैं। करण ने मुंबई टूर्नामेंट में पूरे समय बेहतरीन खेल दिखाया और एक भी सेट गंवाए बिना खिताब तक का सफर तय किया। उन्होंने राउंड ऑफ 32में नितिन कुमार सिन्हा को 6-4, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।

राउंड ऑफ 16 में करण ने शानदार सर्विस का प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर आदिल कल्याणपुर को 7-5, 6-3 से मात दी। एक घंटे 38 मिनटतक चले इस मुकाबले में उन्होंने अपने 11 सर्विस गेम में से 10 में जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें : करण सिंह ने रचा इतिहास, हार्डकोर्ट पर पहली बार जीता युगल खिताब

क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रावत के खिलाफ करण को तब जीत मिली, जब रावत 3-4 से पीछे रहते हुए मुकाबले से हटगए। इसके बाद सेमीफाइनल में करण ने चिराग दुहान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपनी सर्विस पर 100 प्रतिशत गेम जीते और अपनेसभी नौ सर्विस गेम बचाए। साथ ही, सर्विस पॉइंट्स में 71.4 प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए करण ने महज एक घंटे 19 मिनट में दुहान को6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ड्रॉ के दूसरे हिस्से में दिग्विजय प्रताप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस महीने की शुरुआत में बाकू में आईटीएफ एम15 खिताब जीतने वालेदिग्विजय ने मुंबई में भी दमदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल में उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त गैरेट जॉन्स को 6-4, 6-2 से हराकर सबको प्रभावित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here