हैदराबाद (तेलंगाना)। उत्तर प्रदेश पैरा बैडमिंटन टीम ने गत 7 से 10 मार्च तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए।
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में यूपी ने जीते 3 स्वर्ण सहित 19 पदक
इस चैंपियनशिप में रुचि त्रिवेदी ने महिला युगल (WH1–WH2), अबू हुबैदा एवं प्रेम आले ने पुरुष युगल (WH1–WH2) और शिवम यादव ने पुरुष एकल (SU5) में स्वर्ण पदक जीते। वहीं पुरुष युगल (WH1–WH2) वर्ग में अबू हुबैदा और प्रेम आले की जोड़ी लगातार पाँचवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
उत्तर प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों, कोचों एवं उत्तर प्रदेश पैरा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में पैरा बैडमिंटन खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
ये भी पढ़ें : चीन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल : अबू हुबैदा और प्रेम कुमार आले ने जीता कांसा
रजत पदक (8)
* शशांक कुमार – पुरुष युगल (WH1–WH2)
* अबू हुबैदा – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* सर्वेश कुमारी – महिला एकल (WH1)
* शशांक कुमार – पुरुष एकल (WH1)
* सर्वेश कुमारी – महिला युगल (WH1–WH2)
* रुचि त्रिवेदी – महिला एकल (WH2)
* उषा देवी – महिला एकल (SL4)
* शिवम यादव – पुरुष युगल (SU5)
कांस्य पदक (8)
* सिराजुद्दीन अहमद – पुरुष एकल (WH1)
* अबू हुबैदा – पुरुष एकल (WH2)
* हमीद सलमानी – पुरुष एकल (WH1)
* सिराजुद्दीन अहमद एवं रुचि त्रिवेदी – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* कनक जादौन – महिला एकल (SL4)
* शशांक कुमार – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* शिवम यादव एवं नीरज (हरियाणा) – मिश्रित युगल (SU5–SL3)
* कुलदीप – पुरुष युगल (SH6)













