मशकगंज क्रिकेट क्लब को राशिद ने दिलाई जीत

0
42

लखनऊ। मशकगंज क्रिकेट क्लब ने एनईआर स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच राशिद (79) की आतिशी पारी से केवीजीएन क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से शिकस्त दी।

केवीजीएन क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सका। टीम से रिशिल टंडन (69 रन, 49 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) और गुफरान (53 रन, 33 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

मशकगंज क्रिकेट क्लब से मोहम्मद ईशा शेख ने 19 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई। जवाब में मशकगंज क्रिकेट क्लब ने 17.3 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और सलामी बल्लेबाज शीबू खाता भी नहीं खोल सके जबकि 19 रन पर दो विकेट भी गिर गए। ऐसे में दूसरे सलामी बल्लेबाज राशिद ने मात्र 42 गेंदों पर 11 चौके व तीन छक्के से 79 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली।

उनका साथ देते हुए रेहान ने 40 व अभिषेक शर्मा ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। केवीजीएन से सैयद जीशान मेहदी ने तीन व बलबीर ने दो विकेट की सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें : लकी आटो की जीत में तेज नारायण व कैद जौहर चमके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here