हेरा फेरी फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं, और फैंस तीसरे का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगर आप भी उन फैंस में से हैं तो फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अक्षय कुमार ने कन्फर्म कर दिया है कि हेरा फेरी 3 फिलहाल तो नहीं बन रही है।
दरअसल, पिछले साल हेरा फेरी 3 को लेकर काफी विवाद सामने आए। पहले खबर आई की परेश रावल तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद जब परेश रावल की वापसी की खबर आई तो फैंस उत्साहित होंगे। इसके बाद फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। साउथ के एक प्रोड्यूसर ने दावा किया कि फिल्म के फ्रेंचाइजी कॉपीराइट्स उनके पास हैं। उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला को कोर्ट में चैलेंज किया है।
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार से पूछा कि क्या हेरा फेरा 3 बन रही है? इसपर अभिनेता ने कहा कि अभी फिलहाल फिल्म नहीं बन रही है। इसपर होस्ट ने हैरानी से बोला कि हमने सुना था कि सब मामला सुलझ गया था? अक्षय ने कहा कि चीजें अभी सुलझी नहीं है।
होस्ट ने अक्षय कुमार से कहा कि ये तो फैंस के लिए झटका है। इसपर अक्षय ने जवाब दिया- मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं वेलकम बना लेंगे…थोड़ा मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। फिलहाल तो नहीं हो रही है। अभी एक साल तो नहीं हो रही है।
अक्षय से पार्ट 3 ना आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उसमें बहुत सारी समस्या हैं। कुछ-कुछ चीजें होती हैं कि वो जो कैमरे पर नहीं बोल सकते हैं। एग्रीमेंट्स होते हैं, बहुत सी चीजें होती हैं जो प्रोजेक्ट को पीछे कर देती हैं। जब वक्त होगा बन जाएगी। बस यही है कि बुढ़ापा न आ जाए तब तक।
हेरा फेरी की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट 2000 में आया था। इसके 6 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। दोनों ही पार्ट्स में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार फैंस को जबरदस्त हंसाते नजर आए। पहले पार्ट के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। वहीं, दूसरे पार्ट को डायरेक्ट किया था नीरज वोरा ने।












