होम ग्राउंड पर एलएसजी को वापसी की तलाश, राजस्थान से होगी टक्कर

0
36
साभार : गूगल

लखनऊ: आईपीएल 2026 के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले इस मैच मे शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान के सामने घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम के लिए यह मैच वापसी का मौका भी है।

राजस्थान रॉयल्स लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है और टीम का संतुलन इस सीजन में उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है और उसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है।

इकाना स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है। लाल मिट्टी के कारण यहां गेंद को अतिरिक्त उछाल मिलता है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। ऐसे में शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता और उन्हें संभलकर खेलना पड़ता है।

इस मैदान पर अक्सर कम स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। कटर फेंकने वाले तेज गेंदबाज और लेग स्पिनर्स यहां मैच का रुख बदल सकते हैं। लिहाजा, दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए धैर्य और सही शॉट चयन बेहद अहम होगा।

ये भी पढ़ें : प्रसिद्ध कृष्णा के 4 विकेट, गिल-बटलर की साझेदारी से गुजरात की जीत

जहां राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन में संतुलित और प्रभावी रहा है, वहीं लखनऊ को खासकर अपने मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करना होगा।

हालांकि, घरेलू परिस्थितियां लखनऊ के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं। अगर टीम पिच को सही तरीके से पढ़ने में सफल रहती है, तो वह राजस्थान की जीत की लय को तोड़ सकती है।

इकाना स्टेडियम के आंकड़े (कुल 24 मैच)
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 9
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 14
  • औसत स्कोर: 173.46
  • न्यूनतम स्कोर: 108 (एलएसजी vs आरसीबी, 2023)
  • अधिकतम स्कोर: 235/6 (केकेआर vs एलएसजी, 2024)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here