NTRNEEL : एनटीआर घनी दाढ़ी और दमदार लुक में, इस दिन आएगी फिल्म

0
45
@MythriOfficial

एक बार फिर अभिनेता जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘देवरा’ के बाद अब वह निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे इंतजार के बाद निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें जूनियर एनटीआर का दमदार लुक सामने आया है।

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। पोस्टर में जूनियर एनटीआर लंबे बाल और घनी दाढ़ी वाले नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। काले कुर्ते और जैकेट में उनका गंभीर लुक फिल्म के इंटेंस किरदार की ओर इशारा करता है।

पोस्टर के साथ लिखा गया, जब तूफान को अपना मकसद मिल जाता है…। मेकर्स ने बताया कि फिल्म की पहली झलक 20 मई को जारी की जाएगी। यह फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पोस्टर को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।

इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तहत हो रही है। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की यह पहली फिल्म है और माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़े : अभिनेता अक्षय कुमार ने कन्फर्म किया, फिलहाल ठंडे बस्ते में गई ‘हेरा फेरी 3’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here