यू-7 में चार खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर, यू-17 में रामानुज शीर्ष पर

0
40

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आज से यूपी स्टेट अंडर-7 ओपन चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। आज खेले गए तीन चक्रों की समाप्ति के बाद लखनऊ के अगस्त्य गुप्ता, बरेली के शिवा मिश्रा, गौतम बुद्ध नगर के वेदांश तोमर एवं अथर्व शर्मा 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं, लखीमपुर के अभयम मिश्रा एवं मुरादाबाद के हर्लिव सिंह खुराना 2.5-2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

इस बीच, यूपी स्टेट अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप के छठे चक्र की समाप्ति के बाद कानपुर के रामानुज मिश्रा 5.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी 5 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में शामिल हैं।

वहीं, गोरखपुर के रक्षित शेखर, लखनऊ के आरव गर्ग, वाराणसी के आभास कुमार, बरेली के ओजस्य सक्सेना तथा महाराजगंज के अयांश सिंह 4.5-4.5 अंकों के साथ चयन की दौड़ में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : प्रयागराज की अनिका सिंह ने जीता अंडर-7 गर्ल्स चेस खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here