अनिकेत मिश्रा और रामानुज मिश्रा बने चैंपियन

0
140

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-7 ओपन चेस चैंपियनशिप एवं यूपी स्टेट अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप का आज अंतिम चक्र के साथ समापन हो गया।

अंडर-7 ओपन वर्ग में गौतम बुद्ध नगर के अनिकेत मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संभावित 6 अंकों में 6 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, गौतम बुद्ध नगर के अथर्व शर्मा एवं बरेली के अथर्व गुप्ता ने 5-5 अंक अर्जित किए, परंतु टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर अथर्व शर्मा को उपविजेता तथा अथर्व गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।

मुरादाबाद के हर्लिव सिंह खुराना एवं लखीमपुर के अभयम मिश्रा ने 4.5-4.5 अंक अर्जित किए और टाई-ब्रेक के आधार पर क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 ओपन वर्ग में कानपुर के रामानुज मिश्रा ने 8.5 अंकों के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी 7 अंकों के साथ उपविजेता रहे।

महाराजगंज के अयांश सिंह एवं वाराणसी के आभास कुमार ने 6.5-6.5 अंक अर्जित किए, जहां टाई-ब्रेक के आधार पर अयांश को तीसरा और आभास को चौथा स्थान मिला। वहीं, वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने 6 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

कल से यूपी स्टेट अंडर-19 ओपन चेस चैंपियनशिप एवं यूपी स्टेट अंडर-9 ओपन चेस चैंपियनशिप का आयोजन प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें : यू-7 में चार खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर, यू-17 में रामानुज शीर्ष पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here