राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयरा गुप्ता ने जीता स्वर्ण पदक

0
265

लालगंज (रायबरेली)। नगर स्थित डा. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कक्षा एक की छात्रा आयरा गुप्ता ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार,लखनऊ के जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र,हुसैनाबाद में 9 एवं 10 मई को लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा प्रथम ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

कक्षा एक की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का मान

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डा. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आयरा गुप्ता ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आयु वर्ग में शानदार फाइट खेली और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

आयरा की जीत के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में छात्रा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां सभी शिक्षकों ने आयरा को बधाई देते हुए गिफ्ट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

डा. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

ताइक्वांडो कोच डिम्पी तिवारी ने बताया कि आयरा बेहद होनहार और मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसी लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रहा तो आयरा भविष्य में प्रदेश ही नहीं,बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अताउर रहमान, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद अनीस, राजू, नशरा रहमान, सोनी बेगम, मंताशा, नेहा यादव, रिया, संध्या दीक्षित, साधना सोनकर, रजनी, दीपिका, निधि सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : डॉ. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here