लोकबंधु चौराहा के पास SKD न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग की नई शाखा का उद्घाटन

0
38

लखनऊ : एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड NEET एवं JEE कोचिंग की नई शाखा का उद्घाटन लोकबंधु चौराहा, आशियाना, लखनऊ के निकट किया गया। SKD ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह एवं SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर मनीष सिंह ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर एस.के.डी. सिंह ने कहा कि संस्थान NEET एवं JEE अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मनीष सिंह ने बताया कि नई शाखा आशियाना एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षकों एवं बेहतर अध्ययन वातावरण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें : मेहनती छात्रों के लिए अगली नीट परीक्षा बनेगी बेहतर अवसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here