अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती में बेटियों ने दिखाई दमदार चुनौती, 117 सफल

0
50

वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर (महिला सैन्य पुलिस) श्रेणी के अंतर्गत भारतीय सेना में महिलाओं की भर्ती का अंतिम परिणाम मंगलवार को प्रकाशित किया गया।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी ज़िलों से 26,529 उत्साही महिला उम्मीदवारों ने ‘Join Indian Army’ वेबसाइट के ज़रिए ‘Women Military Police’ (महिला सैन्य पुलिस) के तौर पर शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इनमें से पिछले वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद, 592 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण सहित भर्ती रैली के लिए चुना गया था। दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद सहित अन्य फिजिकल टेस्ट वर्ष 2026 की शुरुआत में लखनऊ के एएमसी केंद्र और कॉलेज में आयोजित किए गए थे।

वहीं 411 उम्मीदवार रैली ग्राउंड पर पहुँचीं, 230 उम्मीदवारों ने फ़िज़िकल टेस्ट पास किए, 117 उम्मीदवारों को आख़िरकार मेडिकली फ़िट घोषित किया गया जो भारतीय सेना में दृढ़ संकल्प, अनुशासन और ‘नारी शक्ति’ की बढ़ती भावना का एक शानदार प्रदर्शन है।

ये भी पढ़ें : महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर रैली का जीओसी-इन-सी ने किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here