नवरात्रि के अवसर पर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी ‘नारीशक्ति’ पहल के तहत वित्त वर्ष 2027 के अंत तक देशभर में 20,000 और महिला एडवाइजर जोड़ने की योजना की घोषणा की है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण और सहयोग देकर बीमा क्षेत्र में उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।
नारीशक्ति पहल के तहत महिलाओं को बीमा क्षेत्र से जोड़ने पर जोर
कंपनी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 तक उसके साथ 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर जुड़ी थीं। कंपनी के कुल एडवाइजर में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है, जबकि एजेंसी कारोबार में उनका योगदान 45 प्रतिशत है। बेंगलुरु, केरल और मुंबई जैसे क्षेत्रों में एजेंसी कारोबार में महिला एडवाइजर की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा कि कंपनी का मानना है कि प्रतिभा का किसी के लिंग से संबंध नहीं होता। महिला एडवाइजर ग्राहकों की जरूरतों को समझने, उनके लिए उपयुक्त बीमा समाधान चुनने और लंबे समय तक भरोसेमंद संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कंपनी के एजेंसी कारोबार में महिला एडवाइजर की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भावनात्मक समझ, प्रतिबद्धता और परिवारों की वित्तीय सुरक्षा के प्रति उनकी सोच बीमा कारोबार में अहम योगदान देती है।
कंपनी की महिला एडवाइजर विभिन्न पृष्ठभूमियों से आती हैं, जिनमें गृहिणियां, नौकरीपेशा और कारोबारी महिलाएं शामिल हैं। इनकी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैंकर के मुताबिक, ‘नारीशक्ति’ पहल की शुरुआत दो साल पहले महिला एडवाइजर को सशक्त बनाने और उनकी क्षमताओं को सामने लाने के उद्देश्य से की गई थी।
नवरात्रि के अवसर पर कंपनी अधिक महिलाओं को इस पहल से जोड़ना चाहती है, ताकि वे बीमा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ परिवारों की वित्तीय सुरक्षा में भी योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में भी सहायक होगा।
30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से जुड़ीं 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर
कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2026 तक उससे जुड़ी 47 प्रतिशत महिला एडवाइजर को आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के साथ काम करते हुए 10 साल से अधिक समय हो चुका था।
वहीं, 500 से अधिक महिला एडवाइजर ने मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के लिए क्वालिफाई किया था। एमडीआरटी जीवन बीमा और वित्तीय सेवा क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों का एक स्वतंत्र वैश्विक संगठन है।
कंपनी का कहना है कि ‘नारीशक्ति’ पहल के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनकी पेशेवर क्षमताओं को विकसित करने और बीमा सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : आईसीआईसीआई बैंक के फेस्टिव बोनांजा में छूट और कैशबैक की सौगात













