एलन लखनऊ क्लासरूम स्टूडेंट अनवेश पटेल एआईआर-68 के साथ लखनऊ सिटी टॉपर

0
26

लखनऊ. आईआईटी रुड़की की ओर से जारी जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट्स में एलन लखनऊ स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। एलन लखनऊ के क्लासरूम स्टूडेंट अनवेश पटेल ने ऑल इंडिया रैंक-68 प्राप्त कर लखनऊ टॉप किया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही एलन में खुशियों के ढोल बज गए। शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया।

एलन लखनऊ के दो वर्ष पाठ्यक्रम के पहले बैच के बेहतर परिणाम

एलन उत्तर प्रदेश के अकेडमिक हेड विनोद शर्मा ने बताया कि एलन बेहतर रिजल्ट्स के लिए जाना जाता है और अपनी इसी पहचान को कायम रखते हुए एलन ने लखनऊ में भी श्रेष्ठ परिणाम दिए हैं। संस्था के पहले द्विवार्षिक बैच में ही ऑल इंडिया बेहतर रैंक प्राप्त की है। अनवेश पटेल के साथ शशांक ने एआईआर-455 तथा अविशि पांडे ने एआईआर 1246 प्राप्त की है। एलन के ये परिणाम लखनऊ के विद्यार्थियों और अभिभावकों को परिलक्षित करता है।

अनवेश पटेल को एआईआर-68, क्लासरूम स्टूडेंट शशांक को 455 ऑल इंडिया रैंक, अविशि पांडे को एआईआर-1246

नेशनल रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन रिजल्ट्स के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दिए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स रहे है, इसके साथ टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई एलन के कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने की। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।

श्रेष्ठता के दौर को जारी रखते हुए एलन के ही क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की।

इसके साथ ही ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे भी एलन कोटा क्लासरूम से है। आरोही ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त की है। इसके साथ ही एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स से यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन में बेस्ट रिजल्ट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here