‘राइजिंग सरोजनीनगर’ बन रहा न्यू लखनऊ का ग्रोथ इंजन : राजेश्वर सिंह

0
47

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कभी अपनी विरासत, संस्कृति और तहज़ीब के लिए पहचाना जाने वाला लखनऊ आज भारत के सबसे तेजी से उभरते आर्थिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रों में शामिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व, बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत शासन व्यवस्था और निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण लखनऊ अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

लखनऊ तेजी से बन रहा आर्थिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश का नया केंद्र:डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि FY21 से FY26 के बीच लखनऊ की अर्थव्यवस्था ₹58,762 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹2.29 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जिससे लखनऊ आज भारत की 12वीं सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में म्यूचुअल फंड निवेश में लगभग 10 गुना वृद्धि बढ़ती आर्थिक क्षमता और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र सरोजनीनगर बनकर उभर रहा है। वृंदावन योजना में विकसित होने जा रहे आधुनिक Bus Terminal एवं Business Centre के लिए 5 bidders सामने आ चुके हैं। लगभग ₹530 करोड़ के कुल निवेश वाली यह परियोजना सरोजनीनगर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि AI City, India’s Largest Convention & Exhibition Centre तथा Integrated Transport Hub जैसी परियोजनाएं सरोजनीनगर को उत्तर भारत के सबसे promising commercial और technology destinations में स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि “Rising Sarojininagar” केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि तेजी से बदलती विकास गाथा है, जो New Lucknow के growth engine के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ₹1,400 करोड़ के निवेश से Max Healthcare का 712-bed super-speciality hospital तथा ₹855 करोड़ की लागत से

Ram Manohar Lohia Institute के नए campus में emergency centre, OPD block और medical college जैसी परियोजनाएं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि Lucknow future-ready mobility infrastructure की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। Bullet Train, RRTS, Metro Expansion, Orbital Railway Corridor तथा Modern Integrated Bus Terminals जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में connectivity को नई दिशा देंगी।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो रही पहलों का उल्लेख करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि Gomti Biodiversity Park में विकसित हो रहा उत्तर प्रदेश का पहला Gene Bank दुर्लभ पौधों एवं वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके अतिरिक्त Political City, Vigyan Path तथा अन्य mega infrastructure projects Lucknow की regional connectivity और governance ecosystem को मजबूत करेंगे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “New Lucknow केवल विस्तार नहीं कर रहा, बल्कि transform हो रहा है। मेरा विश्वास है कि सरोजनीनगर आने वाले समय में विकास, रोजगार, तकनीक, निवेश और आधुनिक शहरीकरण का ऐसा मॉडल बनेगा, जिस पर पूरे उत्तर प्रदेश को गर्व होगा।”

उन्होंने कहा कि “Rising Sarojininagar” आज New Lucknow का growth engine बन चुका है और Viksit Bharat के urban future का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।

ये भी पढ़ें : नौसेना शौर्य वाटिका के साथ सरोजनीनगर बना रक्षा विरासत का नया केंद्र

ये भी पढ़ें : सरोजनीनगर में जनसंवाद के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here