इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद शरद माथुर को बनाया प्रबंध निदेशक

0
22

लखनऊ : इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) समूह की अंग, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद आज शरद माथुर को अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की। शरद के पास बीमा और वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशक का अनुभव है।

संगठनात्मक बदलाव, वितरण नेटवर्क के विस्तार, टेक्नोलॉजी आधारित नवोन्मेष, विकास और संचालन (गवर्नेंस) के क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस से जुड़ने से पहले, वह यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस में वह छह साल से अधिक समय तक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रहे।

उस कंपनी में उन्होंने बड़े बदलाव किए, साथ वितरण, जोखिम प्रबंधन, अंडरराइटिंग अनुशासन और टेक्नोलॉजी आधारित ग्राहक सेवा की प्रक्रियाओं को मज़बूत बनाया। इससे पहले, वह एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से भी नेतृत्व के स्तर पर जुड़े है, जहां उन्होंने इन कंपनियों के शुरुआती दौर से ही विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शरद, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस में, कंपनी के बदलाव और विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे। वह मुख्य रूप से ग्राहकों को केंद्र में रखने, डिजिटल नवोन्मेष, बीमा की पहुंच बढ़ाने, लाभदायक विकास और गवर्नेंस को मज़बूती प्रदान करने पर ध्यान देंगे।

उनकी प्राथमिकताओं में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना, वितरण साझेदारियों को मज़बूत करना और ऐसी संस्था का निर्माण करना शामिल होगा जो लचीली हो, टेक्नोलॉजी से लैस हो और पूरी तरह से ग्राहकों की सुविधा पर केंद्रित हो।

शरद ‘इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स’ के फेलो सदस्य और ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स, इंडिया’ के सदस्य हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, हार्वर्ड बिजनेस और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में एग्ज़ीक्यूटिव लीडरशिप और कंप्लायंस के क्षेत्र में पढ़ाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here