अकबर रिजवी की अर्धशतकीय पारी से एकलव्य स्पोर्ट्स विजयी

0
46

लखनऊ। अकबर रिजवी के शानदार अर्धशतक और कुशाग्र अग्रवाल की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ने प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर को एक विकेट से हरा दिया।

प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

द सेंचुरी स्टेडियम (आर-7) में खेले गए मुकाबले में एकलव्य ने 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.5 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स के गेंदबाजों ने सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर को 27 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। सेज की ओर से सुरेंद्र सिंह ने 67 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 57 रन बनाए। एकलव्य की ओर से शिवा यादव, मोहम्मद कामिल और मिवान सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स को अकबर रिजवी ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

हालांकि, लगातार विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं और एक समय उसका स्कोर नौ विकेट पर 135 रन हो गया। ऐसे में कुशाग्र अग्रवाल ने 16 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। अकबर रिजवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर की ओर से आयुष ने सात ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि कप्तान रितिक राठौर ने 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दोनों की प्रभावी गेंदबाजी के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। मैच में गिरजेश यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : ईशान गुप्ता के अर्धशतक से एकलव्य स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here