लखनऊ में होगा जूनियर मिस इंडिया सीज़न 5 का भव्य ऑडिशन, बेटियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

0
29

लखनऊ: देश के सबसे प्रतिष्ठित गर्ल्स चाइल्ड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कॉन्फिडेंस प्लेटफॉर्म जूनियर मिस इंडिया सीज़न 5 का भव्य ऑडिशन इस रविवार, 26 जुलाई को वेव मॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

“हर बेटी में है एक अनोखी पहचान… आइए, उसे दें राष्ट्रीय मंच और अपने सपनों को नई उड़ान”

यह ऑडिशन लखनऊ की 5 से 16 वर्ष की सभी प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए खुला है। आयोजकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के इस मंच का लखनऊ में आयोजित होना गर्व की बात है।

जूनियर मिस इंडिया पिछले चार सफल सीज़न से देशभर की हजारों बच्चियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखारने का अवसर प्रदान कर रहा है।

आयोजकों ने बताया कि जूनियर मिस इंडिया केवल एक फैशन या ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्टेज कॉन्फिडेंस, लीडरशिप, ग्रूमिंग पर आधारित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

यहां प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे वे मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना सकें। पिछले चार सीज़न में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से हजारों प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अनेक बच्चियों के लिए यह मंच उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। इस मंच ने उन्हें केवल मॉडलिंग या फैशन की दुनिया ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, बेहतर संवाद कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नई पहचान भी दी है।

जूनियर मिस इंडिया की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां भारत के अलग-अलग राज्यों से आई बच्चियां एक साथ सीखती हैं, नई मित्रताएं बनाती हैं, विभिन्न संस्कृतियों को जानती हैं और एक-दूसरे से अनुभव साझा करती हैं। यह अनुभव उन्हें राष्ट्रीय एकता, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना भी सिखाता है।

आयोजकों का कहना है कि हर बच्ची में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और सही मंच की होती है। जूनियर मिस इंडिया का उद्देश्य प्रत्येक बच्ची को ऐसा मंच देना है, जहां वह अपनी क्षमता को पहचान सके और अपने सपनों को नई उड़ान दे सके।

सीज़न 5 को पिछले चार सफल सीज़न के अनुभव, अभिभावकों के सुझाव और प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर और भी अधिक भव्य एवं प्रोफेशनल बनाया गया है। इस वर्ष प्रतिभागियों को उन्नत ग्रूमिंग सेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप, रैंप ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, फोटोशूट, फैशन शो, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अनेक अवसर मिलेंगे।

आयोजकों ने लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस राष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनने का अवसर अवश्य दें। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने, व्यक्तित्व निखारने और जीवन में आगे बढ़ने की एक प्रेरणादायक यात्रा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here