लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
अभ्यर्थी महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in अथवा कॉलेज की वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर अपनी मेरिट सूची देख सकते हैं।
प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एम.एम. अबु तैय्यब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क 29 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर पर नकद (कैश) जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत काउंसिलिंग का कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर शुल्क जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। महाविद्यालय की ओर से मेरिट सूची के साथ प्रवेश शुल्क का विवरण भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : शिया पीजी कॉलेज में शुरू हुई आनलाइन काउंसिलिंग









