भव्य ट्रेलर से प्रभावित हुईं आलिया भट्ट, ‘रामायण: पार्ट 1’ की टीम को किया विश

0
48
साभार : सोशल मीडिया

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में होंगे। अरुण गोविल राजा दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह सहित कई स्टार्स भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

भव्य विजुअल्स, दमदार वीएफएक्स और पौराणिक कथा की शानदार प्रस्तुति के कारण ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दिवाली 2026 पर ‘रामायण: पार्ट 1’ को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर आएगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान राम, माता सीता और रावण की कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक और भव्य सिनेमाई अंदाज के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here