जिला स्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
19

लखनऊ : राजकीय जुबिली इंटर कालेज के तत्वाधान में दिनाक 10/08/26 कों जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन के डी सिंह बाबू में किया गया इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने भाग लिया.

u- 14 के वर्ग बालक वर्ग में राजकीय जुबिली इंटर के छात्र उत्कर्ष मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया u १७ बालक वर्ग में राजकीय जुबिली इंटर कालेज के छात्र कृष्ण कुमार चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया u-१९ बालक वर्ग में शिवानंदन इंटर कालेज के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

वही बालिका वर्ग में u-१४ वर्ग में हनुमान प्रसाद इंटर कालेज की रिद्दा सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया u-१७ बालिका वर्ग में जनता इंटर कालेज की अनन्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और u १९ बालिका वर्ग में जनता इंटर कालेज की कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

पूर्व जिला खेल सचिव वेद प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों को आशीष वचन दिया इस अवसर पर राजकीय जुबिली इंटर कालेज की खेल प्रभारी पूजा गुप्ता भी मौजूद रहीं. प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ किरण सिंह,प्रवेश कुमार, आभा राय,मुक्ता बब्बर, प्रमेन्द्र शर्मा, विशाल शाह आदि ने अपना उत्कृष्ट योगदान दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here