टीएस स्पोर्ट्स की धमाकेदार शुरुआत, मैनचेस्टर क्लब को 212 रन से हराया

0
46

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ क्रिकेट अकादमी के सहयोग से एलसीए न्यू सेंटर क्रिकेट ग्राउंड, रुदियाघाट में इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में टीएस स्पोर्ट्स ने मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 212 रन से हराकर शानदार शुरुआत की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन आईसीसी क्रिकेट कोच शानू काजमी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच है। ऑफ सीजन में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

ये भी पढ़े : एलसीए चौक ने एलसीए क्लब को 19 रन से हराया, अजीत बने मैन ऑफ द मैच

उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएस स्पोर्ट्स ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निखिल एस ने 81, आदित्य एन. सिंह ने 69 और भाशांक दीक्षित ने 60 रन की शानदार पारियां खेलीं।

जवाब में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की टीम टीएस स्पोर्ट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14.3 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीएस स्पोर्ट्स ने मुकाबला 212 रन से जीत लिया। टीएस स्पोर्ट्स के अरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here