प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी, फिर भी गोरखपुर लायंस का बैकअप प्लान तैयार

0
46

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और गौर गोरखपुर लायंस ने खिताबी अभियान के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने ऑक्शन से पहले की गई रणनीतिक तैयारी के बाद एक संतुलित संयोजन तैयार किया है और 2 अगस्त से लखनऊ में उसका अभ्यास शिविर भी चल रहा है।

आर्यन जुयाल और विशाल निषाद ने जताया सीजन-4 में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आर्यन जुयाल और तेज गेंदबाज विशाल निषाद ने भरोसा जताया कि इस बार गोरखपुर लायंस बेहतर तैयारी और मजबूत टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी।

इस बार यूपी टी-20 लीग के मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। दो अलग-अलग मैदानों की परिस्थितियां खिलाड़ियों के सामने नई चुनौती पेश करेंगी और टीमों को अपनी रणनीति के अनुसार खुद को ढालना होगा।

आर्यन जुयाल ने कहा कि सीजन-4 पिछले सत्र से और बड़ा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन और ओनरशिप ने ऑक्शन से करीब डेढ़ महीने पहले से खिलाड़ियों और टीम संयोजन पर काम शुरू कर दिया था। उनके मुताबिक ऑक्शन में टीम की आधी तैयारी पूरी हो गई थी और अब अभ्यास शिविर में उस संयोजन को मैदान पर उतारने पर फोकस है।

ध्रुव जुरेल की गैरमौजूदगी के लिए तैयार है टीम

भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए ध्रुव जुरेल शुरुआती मुकाबलों में गौर गोरखपुर लायंस के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आर्यन जुयाल ने बताया कि टीम ने ऑक्शन के दौरान ही इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बैकअप खिलाड़ियों पर काम किया था।

उन्होंने कहा कि दलीप ट्रॉफी या राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियों के कारण प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को देखते हुए टीम ने ऐसे खिलाड़ियों का विकल्प तैयार रखा है, जो जरूरत पड़ने पर उनकी जगह जिम्मेदारी संभाल सकें। इससे टीम के संयोजन पर शुरुआती मुकाबलों में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल तक पहुंचने का मंच

गौर गोरखपुर लायंस के तेज गेंदबाज विशाल निषाद, जिन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है, ने यूपी टी-20 लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने कहा कि इस लीग में युवा क्रिकेटरों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है। इससे उन्हें मैच के दबाव को संभालने, अपनी कमियों को समझने और खेल के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें : प्रशांत वीर के किस्से में धोनी, माधव कौशिक की बांह पर छिपी टैटू की कहानी

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर का आगाज़, समीर-आर्यन ने साझा किए सक्सेस मंत्रा

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर 7 अगस्त से, डॉ. संजय कपूर करेंगे शुभारंभ

ये भी पढ़ें : लखनऊ में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट 49 रुपये से शुरू

ये भी पढ़ें : शंकर महादेवन व जैस्मीन के लाइव परफॉर्मेंस से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग

ये भी पढ़ें : यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए उभरी तेज गेंदबाजी की नई प्रतिभाएं : राजीव शुक्ला

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग की मिनी नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ये भी पढ़ें : यूपीटी20 सिर्फ लीग नहीं, यूपी की क्रिकेट प्रतिभा का उत्सव : डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन के लिए छहों टीमों का सपोर्ट स्टाफ घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

विशाल ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद यूपी टी-20 लीग से आगे बढ़कर आईपीएल तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर आईपीएल की नजर रहती है

और यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर देता है। उनके मुताबिक युवा खिलाड़ियों के लिए यहां से आईपीएल और आगे भारतीय टीम तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।

दो शहरों में होंगे मुकाबले, खिलाड़ियों के सामने नई चुनौती

यूपी टी-20 लीग के इस सत्र में लखनऊ और कानपुर में मुकाबले होने से खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।

दोनों मैदानों की परिस्थितियों में अंतर होने के कारण टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। वहीं, दो शहरों में आयोजन से अलग-अलग क्षेत्रों के क्रिकेट प्रशंसकों को भी लीग के मुकाबले करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

गौर गोरखपुर लायंस के लिए अब लखनऊ में चल रहे अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और टीम संयोजन को मैदान पर मजबूत करने की चुनौती है। टीम की नजर इस बार अपने प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाने और सीजन-4 में प्रभावी अभियान पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here