प्रशांत वीर के किस्से में धोनी, माधव कौशिक की बांह पर छिपी टैटू की कहानी

0
47

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के विशेष ट्रॉफी टूर अभियान के तहत सोमवार को ट्रॉफी लखनऊ के तीन शिक्षण संस्थानों में पहुंची। स्टूडेंट्स को ट्रॉफी को करीब से देखने और खिलाड़ियों से संवाद का अवसर मिला। इस दौरान नोएडा किंग्स के प्रशांत वीर और माधव कौशिक ने अपने क्रिकेट सफर से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा किए।

सोमवार को ट्रॉफी टूर की शुरुआत सेंट डोमिनिक सेवियो कॉलेज से हुई, जहां कानपुर सुपरस्टार्स के आदर्श सिंह ने स्टूडेंट्स से संवाद किया।

इसके बाद बाबा गुरुकुल अकादमी में कानपुर सुपरस्टार्स के मोहम्मद अमान ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की। ट्रॉफी टूर के अंतिम पड़ाव में बीबीडी यूनिवर्सिटी में नोएडा किंग्स के प्रशांत वीर और माधव कौशिक ने स्टूडेंट्स से बातचीत की। इस दौरान यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला भी मौजूद रहे।

सीएसके के ड्रेसिंग रूम में धोनी से पहली बार मिले प्रशांत वीर

बीबीडी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के बीच प्रशांत वीर ने आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में पहली बार जाने का अनुभव साझा किया।

उन्होंने बताया कि वहां भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हुई। प्रशांत ने धोनी से हाथ मिलाया, हाथ जोड़कर नमस्ते किया और फिर वहां से अलग हट गए। उन्होंने बताया कि इतने बड़े खिलाड़ी के सामने होने के कारण स्वाभाविक रूप से थोड़ी झिझक और नर्वसनेस थी, इसलिए उन्होंने ज्यादा बातचीत नहीं की।

अमेठी के रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज प्रशांत वीर को दिसंबर 2025 में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।

प्रशांत ने यूपी टी-20 लीग से जुड़े अपने यादगार पल का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पहले सीजन में काशी रुद्रास के खिलाफ मुकाबले में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने इस पल को अपने क्रिकेट सफर के यादगार लम्हों में शामिल बताया। प्रशांत शुरू से ही नोएडा किंग्स का हिस्सा रहे है।

टैटू के हर संदेश को याद रखना चाहते हैं माधव

माधव कौशिक ने अपने टैटू को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि उनके शरीर पर बने सभी टैटू किसी न किसी खास संदेश को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इन टैटू के संदेश उन्हें लगातार याद रहें और वे उन्हें नियमित रूप से देखते रहें, इसलिए उन्होंने इन्हें बनवाया है।

टैटू बनवाने के दौरान होने वाले दर्द के बारे में उन्होंने कहा कि हड्डी के आसपास के हिस्से में थोड़ा ज्यादा दर्द महसूस होता है, लेकिन वह ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं, जिससे उनका ध्यान दर्द से हट जाता है।

माधव ने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दूसरे सीजन में मेरठ की ओर से खेलते हुए उन्होंने 69 रन की नाबाद पारी खेल फाइनल जिताया था।

सचिन आनंद शुक्ला का संदेश- ‘चक दे यूपी’

इस अवसर पर यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला से जब पूछा गया कि अगर वह फाइनल से पहले ड्रेसिंग रूम में टीम को मोटिवेट कर रहे होते तो खिलाड़ियों को क्या संदेश देते, तो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया की तर्ज पर ‘चक दे यूपी’ का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर का आगाज़, समीर-आर्यन ने साझा किए सक्सेस मंत्रा

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर 7 अगस्त से, डॉ. संजय कपूर करेंगे शुभारंभ

ये भी पढ़ें : लखनऊ में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट 49 रुपये से शुरू

ये भी पढ़ें : शंकर महादेवन व जैस्मीन के लाइव परफॉर्मेंस से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग

ये भी पढ़ें : यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए उभरी तेज गेंदबाजी की नई प्रतिभाएं : राजीव शुक्ला

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग: मिनी ऑक्शन के बाद छहों टीमों के फाइनल स्क्वाड घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में जमकर हुई धनवर्षा, कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग की मिनी नीलामी में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ये भी पढ़ें : यूपीटी20 सिर्फ लीग नहीं, यूपी की क्रिकेट प्रतिभा का उत्सव : डॉ. संजय कपूर

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन के लिए छहों टीमों का सपोर्ट स्टाफ घोषित

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है और “हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।” इसलिए खिलाड़ियों को परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए और खेल भावना बनाए रखते हुए मैदान पर उतरना चाहिए।

ट्रॉफी को अपने बीच देखकर स्टूडेंट्स में खासा उत्साह रहा। उन्होंने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खिलाड़ियों से क्रिकेट, उनके खेल सफर तथा लीग से जुड़े सवाल पूछे। ट्रॉफी टूर के जरिए स्टूडेंट्स को खिलाड़ियों के अनुभवों से रूबरू होने और क्रिकेट को करीब से समझने का अवसर मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here