एलसीए चौक ने एलसीए क्लब को 19 रन से हराया, अजीत बने मैन ऑफ द मैच

0
58

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए सात-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में एलसीए चौक ने एलसीए क्लब को 19 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कप्तान अजीत कुमार ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए चौक की टीम निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शाश्वत सिंह ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान अजीत कुमार ने 23 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ये भी पढ़ें : मैनचेस्टर क्लब की रोमांचक जीत, एलसीए क्लब को पांच विकेट से हराया

74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्लब की टीम 54 रन पर ही सिमट गई। कप्तान मोहम्मद हैदर ने 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी।

गेंदबाजी में भी अजीत कुमार ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here