बीसी बाजार, राजकुमार इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज के शटलर चमके

0
46

लखनऊ। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में बालिका वर्ग के अंडर-14 में जूनियर हाई स्कूल बीसी बाजार, अंडर-17 में राजकुमार इंटर कॉलेज और अंडर-19 में जनता इंटर कॉलेज आलमबाग ने विजेता बनकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 में माध्यमिक विद्यालय आर्य बाजार, अंडर-17 में राजकीय इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन और अंडर-19 में बीएसएनवी इंटर कॉलेज चारबाग की टीमों ने खिताब अपने नाम किए।

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता

चौक स्टेडियम, लखनऊ में शनिवार को प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त आयोजक लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) एवं नारी शिक्षा निकेतन (बालिका वर्ग) की ओर से किया गया।

मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार तथा विशिष्ट अतिथि लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 12 अगस्त को उन्नाव में प्रस्तावित मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगित में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ ने जीती मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी

समापन समारोह में लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुनीत रैडक्लिफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर का प्रदर्शन करते हुए अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव विश्वजीत पांडे, अंकुर पांडे, आलोक भारद्वाज, प्रमिला भारती, लईक अहमद, सूरज त्रिपाठी, संजीव यादव, विप्लव चौधरी, नूपुर दुबे, दुर्गेश गौड़, विशाल साह, पूजा गुप्ता, सीमा सहित आयोजन से जुड़े अधिकारी, शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

बालिका वर्ग के परिणाम
  • अंडर-14: जूनियर हाई स्कूल बीसी बाजार की वैष्णवी और रूही की जोड़ी विजेता रही। माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार की उर्वशी और परी उपविजेता रहीं। रस्तोगी इंटर कॉलेज की साक्षी सिंह ने चुनौती वर्ग में स्थान बनाया।
  • अंडर-17: राजकुमार इंटर कॉलेज की शिवानी शर्मा और खुशी की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार की मीनाक्षी और अदिति उपविजेता रहीं। नेशनल इंटर कॉलेज की गौरी चुनौती वर्ग में रहीं।
  • अंडर-19: जनता इंटर कॉलेज आलमबाग की काजल और सुनैना ने विजेता का खिताब जीता। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की जूली सिंह और दीपक कनौजिया की जोड़ी उपविजेता रही।
बालक वर्ग के परिणाम
  • अंडर-14: माध्यमिक विद्यालय आर्य बाजार के चंद्रशेखर और युवराज विजेता रहे। रेनबो मॉडल स्कूल, सदर के अंश और विनायक ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
  • अंडर-17: राजकीय इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन के वैभव सिंह और दीपक जायसवाल ने खिताब अपने नाम किया। राजकुमार इंटर कॉलेज के अभय वर्मा और अश्वनी कुमार उपविजेता रहे। एसकेडी स्कूल के राघव चुनौती वर्ग में रहे।
  • अंडर-19: बीएसएनवी इंटर कॉलेज चारबाग के अक्षय राजपूत और आदर्श शर्मा की जोड़ी विजेता रही। एसकेडी एकेडमी, लखनऊ के केविन और वेदांश उपविजेता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here