सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने परखी मध्य कमान की तैयारियां

0
61

लखनऊ। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय मध्य कमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कमान की ऑपरेशनल तैयारियों और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का जायजा लिया। दौरे में बदलते सुरक्षा माहौल के मद्देनजर क्षमता विकास और तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

सीडीएस ने मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें ऑपरेशनल तैयारी, क्षमता विकास तथा बदलते सुरक्षा परिदृश्य से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत लॉजिस्टिक्स और बेहतर क्षमता विकास की जरूरत पर भी जोर दिया।

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने निर्माणाधीन नए सेंट्रल कमांड अस्पताल का भी दौरा किया। अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति और वहां विकसित की जा रही प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।

लखनऊ दौरे के दौरान सीडीएस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। दोनों के बीच आपसी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान सशस्त्र बलों और राज्य सरकार के बीच समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुलाकात में सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल को साझा संस्थागत एवं विकासात्मक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

सीडीएस का यह दौरा ऑपरेशनल तैयारी के साथ मजबूत लॉजिस्टिक्स, आधुनिक सैन्य बुनियादी ढांचे और क्षमता विकास पर लगातार ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें : मेरठ के आसमान में पहली बार सूर्यकिरण, दो दिन में एक लाख से ज्यादा ने देखा एयर शो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here