लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
48

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (एलसीए) ने बंधा रोड चौराहा स्थित अपने नए सेंटर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सफीपुर विकास संघ के अध्यक्ष हैदर रज़ा ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा तथा बेहतर भविष्य देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर आईसीसी कोच शानू काज़मी (कमर रज़ा), अंतरराष्ट्रीय मूक-बधिर खिलाड़ी अमान रिज़वी, अज़हर खान, ग्राउंड इंचार्ज दिवेंद्र कुमार, उज्ज्वल, पूर्व खिलाड़ी यूसुफ जमाल खान, करन टंडन तथा हसन रज़ा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एकेडमी के पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ क्रिकेट एकेडमी भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी। उनका उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।

ये भी पढ़ें : मैनचेस्टर क्लब की रोमांचक जीत, एलसीए क्लब को पांच विकेट से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here