लखनऊ। बारिश के कारण पिछले ढाई दिनों में छह मुकाबले नहीं हो सके, लेकिन रविवार को मौसम साफ होते ही लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में रोमांच लौट आया।
सेज ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ शेरनीज ने लखनऊ नवाबी क्वीन को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। शानदार बल्लेबाजी करने वाली आयुषी श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बारिश के कारण मुकाबला 18-18 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर लखनऊ शेरनीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नवाबी क्वीन की टीम 18 ओवर में आठ विकेट पर 89 रन ही बना सकी। जवाब में शेरनीज ने 15.1 ओवर में चार विकेट पर 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आयुषी और सान्वी ने संभाली पारी
90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ शेरनीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नौ रन के स्कोर पर अंशू तिवारी दो रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि 30 रन के स्कोर पर वगीशा सिंह छह रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद आयुषी श्रीवास्तव और सान्वी भाटिया ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हुई और टीम का स्कोर 73 रन तक पहुंचा। आयुषी 38 गेंदों पर 33 रन और सान्वी 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद कात्यानी पाठक और इशिता वर्मा ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी। नवाबी क्वीन की ओर से अन्वेषा, शशि बालन और इंशा सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
प्रियांशी ने संभाला एक छोर
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ नवाबी क्वीन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। आठ रन के स्कोर पर शशि बालन चार रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद 23 रन के स्कोर पर सना खान भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
सलामी बल्लेबाज प्रियांशी पाण्डेय ने एक छोर संभाले रखा और 45 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अन्वेषा चटर्जी ने 16 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों के प्रयासों से टीम 89 रन तक पहुंच सकी।
निशी कश्यप ने नौ, अरोमा त्यागी ने तीन, मनीषा चौधरी ने तीन, रिशिका ने एक और अरीशा मुस्तफा ने शून्य रन बनाए।लखनऊ शेरनीज की ओर से अंशू तिवारी और संध्या क्षेत्री ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्शा खान, कात्यानी पाठक और दिशा सिंह को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें : लीग दौर पर बारिश का ब्रेक, सेमीफाइनल में इन चार टीमों की जगह पक्की
संक्षिप्त स्कोर
लखनऊ नवाबी क्वीन : 18 ओवर में 8 विकेट पर 89 रन (प्रियांशी पाण्डेय 33, अन्वेषा चटर्जी 16, सना खान 10)। अंशू तिवारी 2/16, संध्या क्षेत्री 2/23, अक्शा खान, कात्यानी पाठक, दिशा सिंह एक-एक विकेट।
लखनऊ शेरनीज : 15.1 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन (आयुषी श्रीवास्तव 33, सान्वी भाटिया 21, कात्यानी पाठक नाबाद 6)। शशि बालन, अन्वेषा और इंशा सिंह एक-एक विकेट।
सेज फालकन फाइनल में, भिड़ेगी लखनऊ शेरनीज से
लखनऊ। सेज फालकन ने होम ग्राउंड पर अपनी स्टार गेंदबाज निधी सिंह की बेहतरीन गेन्दबाज़ी (4/11) और बल्लेबाज आरजू सिंह के दम पर से आरईपीएल चैलेंजर्स को 13 रनों से हराकर ख़िताबी दौर में जगह बना ली है। अब उसे ख़िताब के लिए सोमवार को लखनऊ शेरनीज से दो -दो हाथ करने होंगे।
सेज फालकन ने पहले खेल कर 105 रनों का लक्ष्य दिया था। आरईपीएल चैलेंजर्स इसके जवाब में 20 ओवरों में 7 विकेट पर 91 रन हो बना पाई। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सेज फालकन ने 20 ओवरों में इस लीग का अब तक का सर्वाधिक स्कोर तैयार किया। उसने 6 विकेट पर 104 रन बनाये।
सेज के दो विकेट सिर्फ 2 रनों के योग पर गिर गए थे। इसके बाद आरजू सिंह और कप्तान सोनाली सिंह ने बढ़िया पारियां खेली, जिससे सेज ने 100 रनों कक आंकड़ा पार किया। आरजू सिंह ने 53 गेंदों पर 42 रन बनाये।
वहीं सोनाली सिंह ने 32 रन जोड़े। अर्चना देवी ने 11 रन बनाये। आरईपीएल चैलेंजर्स की प्रियांशी यादव ने उम्दा गेन्दबाज़ी करते हुए 27 रन देखा 3 विकेट लिए। वहीं पायल चौरसिया को 2 विकेट मिले।
आरईपीएल चैलेंजर्स ने सधी शुरुआत की। पर बाद में उसकी बल्लेबाज़ लड़खड़ा गईं। आरईपीएल चैलेंजर्स के सबसे बड़ी 3क्यों रनों की पारी सम्पदा ने खेली। सलामी बल्लेबाज़ विदुषी ने 16 रन बनाए। प्रियांशी ने 8 रन जोड़े।














[…] […]