राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में बाबू स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा ने जीता कांसा

0
63

प्रयागराज। राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनुअल बार स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज के आयोजन में यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित की गई।

वेरोनिका ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से लखनऊ और केडी सिंह बाबू स्टेडियम का नाम रोशन किया। वह लगातार प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दे रही हैं।

वेरोनिका की इस उपलब्धि में उनके कोच रविकांत यादव के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण के साथ उनके माता-पिता के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोच रविकांत यादव ने कहा कि वेरोनिका ने निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और यह पदक उसकी मेहनत व समर्पण का परिणाम है। वेरोनिका की उपलब्धि पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े : लगातार दूसरे साल वेरोनिका वर्मा ने प्रदेशीय जिम्नास्टिक में जीता पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here