सलमान की फिल्म का नहीं है ‘स्पिरिट’ पर असर, तय तारीख पर ही आएगी प्रभास की फिल्म

0
79
Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)

सलमान खान ने अप्रैल में अपनी नई फिल्म SVC63 का ऑफिशियली ऐलान किया है. नयनतारा के साथ बन रही वामशी पैदिपल्ली की यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

हालांकि, इसी दौरान ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ फेम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ भी रिलीज होने वाली है. दो बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने की खबर सामने आते ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या क्लैश से बचने के लिए कोई एक मेकर्स रिलीज डेट आगे खिसकाएंगे.

बीते दिनों ऐसी खबरें उड़ीं कि सलमान की फिल्म के डर से प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज टाल दी गई है. अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग चुका है. ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म तय वक्त पर ही रिलीज होगी.

टी-सीरीज प्रवक्ता ने एक बातचीत के दौरान प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा, ‘स्पिरिट अपनी तय तारीख यानी 5 मार्च 2027 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. हम तय शेड्यूल के मुताबिक ही काम कर रहे हैं’. यह कोई पहली बार नहीं है जब मेकर्स को ऐसी सफाई देनी पड़ी हो, इससे पहले मई में भी रिलीज टलने की अफवाहों पर टी-सीरीज ने यही बयान जारी किया था.

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की यह पहली जोड़ी है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले खबर थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी, बात न बनने पर उनकी जगह तृप्ति डिमरी को साइन किया गया, जो इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में विवेक ओबेरॉय, कंचना सहित अन्य मंझे स्टार्स भी हैं.

नए साल 2026 के मौके पर रिलीज हुए ‘स्पिरिट’ के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी. पोस्टर में प्रभास की जख्मी और पट्टियों से बंधी पीठ नजर आ रही थी, जबकि तृप्ति डिमरी शांत भाव से उनकी सिगरेट जलाती दिखी थीं. इस डार्क अवतार के बाद से ही दर्शकों के बीच प्रभास की स्पिरिट को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई.

ये भी पढ़े : घायल प्रभास, सिगरेट जलाती तृप्ति : वांगा का डार्क सिनेमा लौटा

ये भी पढ़े : Spirit : विवेक ओबेरॉय का पहला लुक, साथ में नए चेहरे ऐश्वर्या देसाई की एंट्री

ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में

ये भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस मुकाबले से नहीं घबराई ‘स्पिरिट’, फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here